सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में सत्यप्रकाश तिवारी बने एल्डरमैन, पत्रकार एकता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम् त्वरित ख़बरें अखबार के प्रधान संपादक श्रीमान प्रहलाद दुबे ने दी बधाई
त्वरित खबरें / सिटी रिपोर्टर

कबीरधाम / सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता सत्यप्रकाश तिवारी की एल्डरमैन पद पर नियुक्ति होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखने वाले सत्यप्रकाश तिवारी को सबके सुख-दुख में साथ देने वाला जनसेवक माना जाता है।


इस अवसर पर पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं त्वरित खबरें अखबार के प्रधान संपादक प्रहलाद दुबे ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्यप्रकाश तिवारी अपनी कार्यशैली, ईमानदारी और जनसेवा के माध्यम से नगर पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


सत्यप्रकाश तिवारी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations