बेमेतरा :-आज 22 जनवरी को अयोध्या नगरी मे राम लला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव उपलक्ष्य में जनपद पंचायत बेमेतरा के खिलोरा में जनपद पंचायत स्तरीय रामोत्सव बड़े हर्ष उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया जिसमे सभी ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़ और उमंग के साथ भाग लिया सर्व प्रथम महिलाओ द्वारा 308 कलश से शोभा यात्रा निकाला गया जो पूरे ग्राम का भ्रमण कर मौली मंदिर तक निकाला गया तत् पश्चात अयोध्या मे आयोजित प्राण प्रतिष्ठा का एल ई डी के माध्यम से सीधा प्रसारण के दिखाया गया उसके बाद मानस मंडलियो माइसेल्फ राम के चिन्हारी सनकपाट तुलसी के संदेश बिलाई शिवमानस मंडली खंडसरा जय श्रीं राम मंडली जांता के द्वारा रामायण पाठ का आयोजन किया गया | इन सभी मंडलियो को 5000-5000 रूपये सम्मानित राशि दिया गया | अंत मे गंगा आरती और दीपदान किया गया कार्यक्रम में क़ो भव्य बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा कला जत्था के माध्यम से रामायण प्रस्तुत किया गया | कला जत्था पार्टी ने कार्यक्रम क़ो कला के माध्यम से भगवान श्री राम की कथा का वाचन किया | इस अवसर पर सरपंच व मंडल अध्यक्ष छोटूलाल साहू सरपंच भुनेश्वर साहू तथा जनपद पंचायत के सीईओ पी एल ध्रुवे अतिरिक्त मुख्य कार्य पालन अधिकारी भरत बंजारे संदीप वारे सभी उपस्थित थे |
त्वरित खबरें - खुमेन्द्र कुमार निषाद

Facebook Conversations