छुरिया 7 अप्रैल - समीपस्थ नाचा धरोहर के ग्राम दुर्रे बंजारी में श्री राधा कृष्ण नाचा पार्टी के कलाकारों एवं समस्त ग्राम वासी ग्राम दुर्रे बंजारी के संयुक्त प्रयास से ग्राम दुर्रे बंजारी के राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में नाचा पार्टी का स्थापना दिवस व कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के आसंदी पर माननीय तरुण सिन्हा मंत्रीप्रदेश म अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजनंदगांव उपस्थित हुए l तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए माननीया भेष बाई साहू उपाध्यक्ष जिला भाजपा महिला मोर्चा राजनंदगांव अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की l तथा इस कार्यक्रम में नाचा गम्मत के अलावा कला जगत के विभिन्न विधा के सम्मानित कलाकार उपस्थित हुए l
सर्व प्रथम माँ शारदे व राधा कृष्ण को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अतिथियों के स्वागत सम्मान पश्चात नाचा गम्मत के के कलाकारों का सम्मान किया गया-
1. छोटे लाल कटेंगा जी नाचा हज्जु टोला
2. दिनेश गंधर्व जी नाचा टेकेहर्रा
3. कमल नारायण देशमुख नाचा नीचेकोहड़ा
4 .परमानंद उईके नाचा कुहिखुर्द
5. राधे सिंह गंधर्व नाचा मटेवा( प्रसिद्ध शहनाई वादक)
6. चंदर यादव वरिष्ठ कलाकार दुर्रे बंजारी
7 . पति राम जी ( प्रसिद्ध तबला वादक)
पश्चात समाज सेवी व्यक्तित्व ( संस्था) का सम्मान किया गया-
1. सुभाष यादव जी घोघरे छुरिया
2. मुरारी प्रसाद झोडे जी आकांक्षा सामाजिक संस्था
3. चित्रांगन साहू जी रक्त वीर
4 . विष्णु साहू जी मोर संग चलौ सामाजिक संस्था
5 . कुमुद किशोर शुक्ला मानस मानस मर्मज्ञ
इसके बाद युवा प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत अंचल के युवाओं का सम्मान किया गया-
1. दुर्गेश सिन्हा " दुलरवा " हमर भाखा हमर कलाकार
2. ग्वाला प्रसाद यादव " नटखट " हास्य व्यंग्य "
3. भुनेश्वर पटेल ( जस - फाग बेमेतरा)
सम्मान एवं स्थापना दिवस पर सभा को मुरारी झोड़े, कुमुद् किशोर शुक्ला, बरातु मंडावी ( सरपंच), भेष बाई साहू ( उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा राजनंदगांव) एवं तरुण सिन्हा जी ( प्रदेश महामंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग cg) ने संबोधित किया व संबोधन के कड़ी में नाचा संस्था दुर्रे बंजारी के संरक्षक श्री सुभाष यादव समाज सेवी द्वारा आभार प्रकट किया गया l
पश्चात पुरे रात भर नाचा गम्मत का मंचन किया गया जिसमें-
1. मोर मयारु बेटा नाच पार्टी ग्राम भांठा गाँव सिकोसा बी बालोद
2. बाप बेटा का हास्य हंगामा शिव भोला नाचा करमतरा खैरागढ़ ( संगीत नगरी)
-

Facebook Conversations