शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट कर धारदार हथियार से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
त्वरित ख़बरें : ज़ाफ़रान खान रिपोर्टिंग

दुर्ग :  नेहरू नगर से कार्य कर अपने घर सेक्टर-07 भिलाई लौट रहे प्रार्थी को नेहरू नगर रेलवे फाटक, सेक्टर-07 भिलाई के पास दो परिचित युवकों द्वारा रोककर शराब पीने हेतु पैसे की मांग की गई। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला किया गया। संक्षिप्त विवरण : प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 119(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों को चिन्हित कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटना स्थल : नेहरू नगर रेलवे फाटक के पास, सेक्टर-07 भिलाई

आरोपी का नाम :

1. जीतू सिंह, निवासी सेक्टर-07 भिलाई नगर

2. शुभम, निवासी सेक्टर-07 भिलाई नगर

जप्त सामग्री :  एक धारदार हथियार

सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर के थाना प्रभारी एवं स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही। विशेष रूप से विवेचना टीम एवं पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations