शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ का पहली कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला,
त्वरित ख़बरें - प्रदेश के 15 करोड़ लोगों के हित में मुफ्त राशन योजना को जून 2022 यानी 3 महीनों के लिए बढ़ाने का फैसला,

शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में पहली कैबिनेट मीटिंग की। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स की। योगी ने बताया कि प्रदेश के 15 करोड़ लोगों के हित में हमने मुफ्त राशन योजना को जून 2022 यानी 3 महीनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। योगी ने कहा कि हमारा ये फैसला जनता को समर्पित है।

कैबिनेट मीटिंग के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीबों की सेवा करना है। इस योजना का लाभ 15 करोड़ लोगों को मिलेगा। इस योजना से अब अप्रैल मई जून तक 15 करोड़ गरीब अंत्योदय कार्ड धारक लोगों को फ्री राशन दिया जाएगा। खाद्यान्न के साथ दाल और नमक, चीनी आदि का पैकेट भी दिया जा रहा था और अगले 3 महीनों तक प्रदेश के 15 करोड़ लोगो को यह लाभ मिलता रहेगा।

संकल्प पत्र पर है फोकस
योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 52 सहयोगियों के साथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के CM पद की शपथ ली। 2 डिप्टी सीएम समेत 18 कैबिनेट,14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य-मंत्रियों के साथ उनका मंत्रिमंडल तैयार हो चुका है। अब इस मंत्रिमंडल को पार्टी के संकल्प-पत्र के वादे पूरे करने के साथ ही यूपी को नंबर-1 बनाने के एजेंडे पर काम करने की चुनौती है।
इससे पहले कल शपथ-ग्रहण के बाद शाम 7 बजे भी लोकभवन में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ सीएम योगी ने बैठक की। इस बैठक में सभी का परिचय हुआ साथ ही मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को राजकाज का मंत्र भी दिया।

सीएम ने कहा कि मंत्रियों का कोई अपना निजी जीवन नही होता है। जब आप सार्वजनिक जीवन में होते है तो आपकी भूमिका आपके परिवार और समाज दोनों के लिए अलग-अलग होती है। सीएम ने अपने स्टाफ के चुनाव में भी सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही सभी मंत्रियों को यूपी को नंबर-1 बनाने का लक्ष्य दिया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations