शोक समाचार: जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव का आकस्मिक निधन
त्वरित खबरें/ निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख

दुर्ग/ बड़ी दुखद खबर आ रही है रायपुर से जहां दुर्ग जिला पंचायत के अध्यक्ष शालिनी रविन्द यादव का निधन हो गया l शालिनी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण कल 4 अप्रैल को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें रायपुर रामकृष्ण अस्पताल रेफर किया गया पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें हार्टअटैक बताया गया है जिनके अभी कुछ समय पूर्व की निधन के समाचार प्राप्त हुई है,ज्ञात हो रहा है कि जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष शालिनी यादव का स्वास्थ्य विगत कुछ दिनों से खराब चलने के कारण वह दुर्ग अस्पताल में भर्ती रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रही थी l जिसके उपरांत दुर्ग में बहन के यहां रहते स्वास्थ्य बिगड़ने पर चंदूलाल चंद्राकार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां हार्ट अटैक आने और ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर रामकृष्ण अस्पताल में ले जाया गया मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व उनका निधन हो गया उनके पार्थिव शरीर को गृह ग्राम बोरई लाने की तैयारी की जा रही है, जहां जनपद अध्यक्ष की अंत्येष्टि की जाएगी उनके दुखद निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्षेत्रीय विधायक व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित दुर्ग जिले के कांग्रेस जनों शुभचिंतकों तथा उनके ग्राम बोरई तथा जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र की जनता ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है l

YOUR REACTION?

Facebook Conversations