शो का आयोजन : मदर टेरेसा पर बनी मलयाली फिल्म का हिंदी मंचन, बेहतर साउंड व लाइट्स का इस्तेमाल
त्वरित खबरे

भिलाई २५ अप्रैल 

रत्न और संत मदर टेरेसा की जीवनी पर अनूठे लाइट व साउंड शो का आयोजन सेक्टर-4 स्थित एसएनजी स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में मदर टेरेसा के जीवन को समझाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संत के जीवन से प्रेरणा प्रदान करना था। शो में तीन कलाकारों ने भी मंचन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर से आए आर्क बिशप डॉ विक्टर हैनरी ठाकुर थे। वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक अरुण वोरा, देवेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल, नीरजपाल भी बतौर अतिथि मौजूद थे। विक्टर हैनरी ठाकुर ने मदर टेरेसा के जीवन को अभूतपूर्व बताया और कहा कि उन्हें संत की उपाधि ऐसे ही प्रदान नहीं की गई। वे त्याग की मूरत थीं।

मदर टेरेसा ने हमेशा की रोगियों की निस्वार्थ सेवा
लाइट व साउंड शो के माध्यम से मंचन कर रहे कलाकारों ने अलग-अलग भूमिका के माध्यम से मदर टेरेसा के जीवन के सारांश को बताया। दर्शकों को दिखाया गया कि किस प्रकार मदर टेरेसा ने अपने जीवन की बाधाओं को पार कर मानवता की सेवा की।

मलयाली फिल्म से प्रेरणा पाकर किया गया मंचन
भारत रत्न संत मदर टेरेसा के जीवन पर लाइट एंड साउंड शो करने के पीछे का कारण बताते हुए एडी विंसेंट ने बताया कि सेंट जॉन वियानी कैथोलिक चर्च रिसाली के फादर जॉन वेट्टी ने मलयालम भाषा में बनी एक फिल्म को हिंदी स्टेज शो में परिवर्तित कर संदेश दिया।

लाइट शो देखकर दर्शक हुए अभिभूत, मिली प्रशंसा
सेक्टर-4 स्थित एसएनजी स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित लाइट एंड साउंड शो को देखकर दर्शक अभिभूत हो गए। लोगों ने कार्यक्रम की काफी प्रशंसा भी की। सेंट जॉन वियानी कैथोलिक चर्च रिसाली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 लोग शामिल हुए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations