सहकारी भारती का महिला सम्मेलन : दिसंबर में हैदराबाद में होगा, दुर्ग-भिलाई समेत पूरे प्रदेश से महिलाएं होंगी शामिल...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

 भिलाई- भिलाई सहकार भारती भिलाई-दुर्ग की बैठक जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-6 में हुई।  शुरुआत में सहकार भारती के संस्थापक सदस्य स्व. लक्ष्मण राव इनामदार को नमन किया गया। उनकी 38वीं पुण्यतिथि पर पदाधिकारियों ने उनके संस्मरण सुनाए। इसके बाद प्रदेश महामंत्री आशीष तिवारी ने कहा कि आज देश में सहकारिता सर्वस्पर्शी है, जो कि विभिन्न क्षेत्रों में शामिल है। सहकार भारती संगठन आज सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाली पूरे देश एकमात्र स्वयं सेवी संस्था है। उन्होंने बताया कि सस्था के महिला प्रकोष्ठ का सम्मेलन 15, 16 दिसंबर को हैदराबाद में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में दुर्ग-भिलाई से भी महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी। समाजसेवी अतुल नागले ने सहकारिता आंदोलन को और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत बताई। बैठक प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्ष में अश्विनी नागले, शंकरलाल देवांगन, स्वीटी कौशिक, राकेश शुक्ला, लता ऋषि चंद्राकर, दीपक मिश्रा, कांति वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations