शिवरात्रि महापर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ का आयोजन ...
त्वरित ख़बरें -

 भिलाई नगर, 23 फरवरी 2022:- सकारात्मक जीवन शैली राजयोग मेडिटेशन संबंधों में मधुरता बच्चों में मूल्यों का विकास जैसे विभिन्न निशुल्क कोर्सेस के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मिसाल बनाने वाली विगत 85 वर्षों से संपूर्ण विश्व में 365 दिन निस्वार्थ सेवा में तत्पर अंतर्राष्ट्रीय संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में पहली बार वैशाली नगर के लोक आंगन परिसर में दिनांक 26 फरवरी, शनिवार से 2 मार्च बुधवार तक संध्या 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक महाशिवरात्रि महोत्सव का विशेष आयोजन "नई अनुभूति की नई दिशा" विशेष महाशिवरात्रि पर्व को यथार्थ रूप से मनाने हेतु इस विशेष आयोजन में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा ध्वनि एवं प्रकाश के सुंदर समन्वय द्वारा अभूतपूर्व भव्य झांकी जिसमें सुनेंगे अनुपम कहानी स्वयं रात्रि की जुबानी । लेजर किरणों द्वारा अद्भुत रोमांचकारी प्रस्तुति रहेगी योग द्वारा परमात्म साथ की सुखद अनुभूति करेंगे और साथ ही ज्योतिर्लिंग पर देंगे सच्ची आहुति और पाएंगे प्रभु का पत्र अपने नाम। जीवन में एक नई श्रेष्ठ अनुभूति हेतु इस महाशिवरात्रि में अपने जीवन से अंधकार को समाप्त करने की विशेष प्रेरणा देती यह अभूतपूर्व झांकी विभिन्न प्रदर्शनी एवं मॉडल्स द्वारा जीवन में अपने जीवन में एक नए सकारात्मक अनुभूति की ओर बढ़ने की शक्ति प्रदान करेगा। यह अभूतपूर्व झांकी सर्व के लिए निशुल्क रहेगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations