शहर में होर्डिंग और पोस्टर की लगातार चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने,महापौर ने सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

महापौर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए...

दुर्ग| नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के चौक चौराहों में लगे  बधाई,शुभकामनाएं के लगने के दूसरे दिन होर्डिंग,फ्लैक्स व पोस्टर की लगातार चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की शिकायत को लेकर महापौर श्रीमती अलका बाघमार से की गई।बैठक में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे,देवनारायण चन्द्राकर,शेखऱ चन्द्राकर, बाजार अधिकारी शुभम गोइर के अलावा अन्य मौजूद रहे।इस दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि नगर निगम क्षेत्र में लगने वाले होर्डिंग,फ्लैक्स की चोरी लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी शिकायत मिली है। आज बैठक में महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया की जन्मदिन, शुभ कार्यों व आयोजनों को लेकर आम जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जाने वाले होर्डिंग व पोस्टर,फ्लैक्स की सुरक्षा व चोरी की शिकायत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने ये भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।बीते कुछ दिनों से नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्ग व नगर निगम गौरव पथ के विद्युत पोल व निर्धारित स्थलों में लगे बधाई फ्लैक्स, पोस्टर लगातार चोरी हो रहे हैं। जिसे रोकने के लिए महापौर ने कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations