राजनांदगाव।गुरूवार को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से व् राजनाँदगाँव जिले प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत से उनके निवास कार्यालय में खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री को बताया कि राजनांदगांव जिले की तहसील छुरिया के ग्राम बादराटोला में जंगल सत्याग्रह के दौरान 21 जनवरी 1939 को अंग्रेजों से लड़ते शहीद हुए रामाधीन गोंड की शहादत को याद करते हुए प्रतिवर्ष 21 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने इस वर्ष ग्राम बादराटोला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री व् परबिहारी मंत्री को दिया। भूपेश बघेल एवं अमरजीत भगत ने इस आत्मिक आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया और कहा कि शहीदों की याद में किये जा रहे ऐसे कार्यक्रमों का हिस्सा बनना गर्व की बात है।
मुलाक़ात के दौरान प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से सरपंच श्रीमती उषा चंद्रवंशी, तुमेश ठाकरे उपसरपंच, ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी साहू, चोवा दास ग्राम पटेल, दिलेश्वर कौशिक, श्रीमती द्रोपदी बाई, गोपी दास, देव कुमार चंद्रवंशी, रामेश्वर कौशिक, शोभा राम सचिव सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Facebook Conversations