सहायक राजस्व अधिकारी से कक्ष में अभद्रता करने वाले युवक अंकुश जैन ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

महापौर श्रीमती अलका बाघमार के निर्देश व आश्वासन के बाद काम पर लौटे राजस्व विभाग कर्मी

दुर्ग/ 26 जून/नगर पालिक निगम कार्यलाय में राजस्व विभाग के सहायक राजस्व अधिकारी के कक्ष में संपतिकर जमा करने आए अंकुश जैन द्वारा सहायक राजस्व अधिकारी के कक्ष में अधिकारी/कर्मचारियो के साथ किये गए दुर्व्यवहार और अभद्र टिप्पणी के पश्यात राजस्व विभाग के कर्मचारियो द्वारा काम बंद हड़ताल पर बैठ गए थे।

तथा राजस्व विभाग टीम अमला संयुक्त रूप से इस घटना की शिकायत आयुक्त सुमित अग्रवाल से किये जाने के पश्चात उनके द्वारा तत्काल कार्रवाही करने के लिए एफआईआर करने थाना प्रभारी को पत्र लिखा गया।इस घटना के दौरान उक्त अंकुश जैन जिन अधिकारी/कर्मचारियो से अभद्रता व दुर्व्यवहार किया गया था, सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा की भविष्य में मैं कभी इस तरह का दुर्व्यवहार किसी भी अधिकारी/कर्णचरियो के साथ नही करूँगा ऐसा कभी नही करने का सार्वजनिक रूप से विश्वास दिलाया है। 

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अधिकारी/कर्मचारियो के बीच आश्वासन दिया देते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी नागरिक और जनप्रतिनिधियों द्वारा वार्डो में हो या कार्यालाय के भीतर किसी भी तरफ के दुर्व्यवहार व अभद्रता करते है शिकायत मिलती है तो उन्हें बक्शा नही जाएगा, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

महापौर श्रीमती बाघमार के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर कर्मचारी आने काम पर लौटेने के निर्देश के दौरान अंकुश जैन को सख्त चेतवानी के बाद एफआईआर नही किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations