शासन के अनदेखी के कारण दिग्विजय स्टेडियम हो रहे जर्जर - शिव वर्मा
त्वरित खबरे :

24 सितबंर 2022

राजनांदगांव। जन मोर्चा के अध्यक्ष शिव वर्मा ने कहां कि शासन के अनदेखी के कारण दिग्विजय स्टेडियम जर्जर हो रहे हैं। तथा अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। जिसे लेकर जनमोर्चा आंदोलन करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। पुराने दिग्विजय स्टेडियम जो पूरी तरह जर्जर हो गया था उसे तोड़कर भाजपा शासन में दिग्विजय स्टेडियम को नया मूर्त रूप दिया गया था। जिसे देखने से ऐसा प्रतीत होता था कि कहीं राजा महाराजाओं का महल है। उनका रंग रोगन तथा लाइटिंग देखते ही बनता था। भाजपा सरकार जाते ही दिग्विजय स्टेडियम में ग्रहण लग गया। वर्तमान सरकार के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण स्टेडियम जर्जर होते जा रहा है। दिग्विजय स्टेडियम का बिजली बिल 5 लाख रुपये नहीं पटाने के कारण उस पर अभी तक 8 लाख रुपए का सर चार्ज जुड़ गया अभी वर्तमान में दिग्विजय स्टेडियम का बिजली बिल 13लाख रुपये हो गया है।

श्री वर्मा ने आगे कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव का नाम नहीं बदलने राजनांदगांव जनमोर्चा का गठन किया गया है। इन समितियों के द्वारा बैठक कर तीनों राजाओं की मूर्ति एक ही स्थान पर अच्छे जगह लगे उसके लिए राजनांदगांव जनमोर्चा शासन प्रशासन से बात कर तथा निगम के महापौर को ज्ञापन देकर मांग किया जाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations