शासकीय उचित मूल्य दुकान  का आवंटन हेतु आवेदन आमंत्रित
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बेमेतरा 06  मार्च 2024/-  ग्राम पंचायत रौद्रा तहसील थानखम्हरिया, जिला बेमेतरा के राशन कार्डधारियों को सुगमता से खाद्यान्न प्राप्ति हेतु छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 की कंडिका 9 प्रावधानों के अनुरूप शासकीय उचित मूल्य की रौद्रा दुकान आई.डी. क्रमांक 432010045 तहसील थानखम्हरिया, जिला बेमेतरा का संचालन हेतु इच्छुक संस्था को आबंटित किया जाना है। दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं (वृत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति (लेम्पस) /ग्राम पंचायत/महिला स्व.सहायता समूह/प्राथमिक कृषि साख समितियों/अन्य सहकारी समितियां/ राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपकम/वन सुरक्षा समितिया) से आवेदन आमंत्रित किया जाता है। इच्छुक संस्था निर्धारित प्रारूप (परिशिष्ट-एक) में आवेदन पत्र इस कार्यालय में दिनांक 12 मार्च 2024 के अपरान्ह 05.00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। उपरोक्त दिनांक और समय के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।

शासकीय उचित मूल्य की दुकान आवंटन की प्रक्रिया छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत की जावेगी। उपरोक्त संबंध में विस्तृत जानकारी खाद्य विभाग की वेब साइट www.khadya.cg.nic.in एवं इस कार्यालय के सूचना पटल पर प्राप्त कर सकते है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations