*शासकीय उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि 9 मार्च *
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

*शासकीय उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि 9 मार्च *

*बेमेतरा 04 मार्च 2024 / जिला बेमेतरा के राशनकार्डधारियों को सुगमता से खाद्यान्न प्राप्ति हेतु छत्तीसगढ़. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 की कंडिका 9 प्रावधानों के बेमेतरा  ज़िले विकासखंड साजा की छह शासकीय उचित मूल्य की संचालन हेतु इच्छुक संस्था को आवंटन किया जाना है।*

   *अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) साजा ने बताया कि जिन दुकानों का आवंटन किया जाना है वह थानखम्हरीया दुकान आई.डी. कमांक 431012001 हरदास दुकान आई.डी. कमांक 432010013, भेण्डरवानी दुकान आई.डी. कमांक 432010025, उमरावनगर दुकान आई.डी. कमांक 432010001, थानखम्हरीया चिल्फी दुकान आई.डी. कमांक 432010026 तहसील साजा, खुरूसबोड़ दुकान आई.डी. कमांक 432010071 तहसील साजा शामिल है।*

  *दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं (वृत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति (लेम्पस)/ ग्राम पंचायत/महिला स्व.सहायता समूह/प्राथमिक कृषि साख समितियाँ / अन्य सहकारी समितियां / राज्य शसन द्वारा विनिर्दिष्ट उपकम / वन सुरक्षा समितियां) से आवेदन आमंत्रित किया जाता है। इच्छुक संस्था निर्धारित प्रारूप (परिशिष्ट-एक) में आवेदन पत्र इस कार्यालय में दिनांक 09 मार्च 2024 के अपरान्ह 05.00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। उपरोक्त दिनांक और समय के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटन की प्रक्रिया .छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत की जावेगी। विस्तृत जानकारी खाद्य विभाग की वेब साइट www.khadya.cg.nic.in एवं इस कार्यालय के सूचना पटल पर प्राप्त कर सकते है।*

YOUR REACTION?

Facebook Conversations