दुर्ग/ दिनांक 27.09.2023 को शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग से पोषण माह के अंतर्गत शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक 2 तितुरडीह दुर्ग में 105 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करके औषधि वितरण किया गया व योग प्रशिक्षण दिया गया एवं 148 मिडिल स्कूल के बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिविर में डॉ लक्ष्मी मारकंडेय (आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर) , डॉ सुमन साहू (आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर), डॉ कल्पना ठाकुर (योग चिकित्सक) श्रीमती मंजूबाला राम व श्रीमति निशा वंजारी ने अपनी सेवाएं दी।
त्वरित खबरें

Facebook Conversations