भिलाई/ सेक्टर 10 में पूना के प्राचीन त्रिशुंड गणपति विराजेंगे
30 वर्षों से हर बार अलग-अलग थीम और सोच के साथ गणेशोत्सव मनाने वाले शिव मानस गणेश उत्सव समिति सेंट्रल एवेन्यू सेक्टर 10 में इस बार त्रिशुंड गणपति यानी तीन सूंड वाले गणपति जी की प्रतिमा विराजित की जाएगी यह पुणे के सोमवार पेठ में स्थित 640 साल पुराने स्वयंभू त्रिशुंड गणपति का स्वरूप होगा वही यहां के पंडाल को मां सरकुंड़ा देवी के प्राचीन मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है जहां मां सती के दर्शन भक्तों को होंगे समिति के अध्यक्ष मास्टर केसईया (कोंट्रा) और महासचिव प्रदीप दलाई ने बताया कि यहां बीते 28 दिनों से कोलकाता के 30, 40 कलाकार पंडाल को स्वरूप दे रहे हैं

Facebook Conversations