सद्गुरू कबीर प्राकट्य महोत्सव में महापौर शामिल होकर कबीरदास जी के बताये मार्गो पर चलने की किये अपील...
त्वरित खबरें

राजनांदगांव पावर हाउस रोड स्थित सद्गुरू कबीर चौक में जिला कबीर पंथ समाज राजनांदगांव द्वारा आयोजित सद्गुरू कबीर प्राकट्य महोत्सव में  महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कबीर अनुयायियों से सद्गुरू कबीरदास जी के बताये मार्गो पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में अध्यक्ष भगवानी साहू, सचिव दानेश्वर साहू, उपाध्यक्ष राजेश साहू व हरीश साहू तथा पदाधिकारियों ने महापौर श्रीमती देशमुख का पुष्पगुच्छ से स्वागत किये, उसके पूर्व महापौर ने सद्गुरू कबीर साहेब के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर पूजा अर्चना की।

महापौर श्रीमती देशमुख ने अपने संबोधन में कबीर पंथ समाज के लोगों को कबीर जयंती की बधाई देते हुये कहा कि कबीर साहेब अनपढ़ होकर भी परमज्ञान को प्राप्त किये और समाज की उन्नति के लिये कार्य किये। वे मानव जाति के उद्धारक थे, उन्होंने जात पात के भेद भाव को मिटाने का काम किया। उन्होंने कहा कि सद्गुरू कबीर साहेब समाज के लोगों की चिंता करते थे और समाज में एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देते थे, हमे उनके बताये मार्गो पर चलना है। उन्होने कहा कि समाज के गरीब बच्चों की शिक्षा की चिंता करना, समाज के निचले स्तर के व्यक्ति की चिंता कर उसके उन्नति के लिये कार्य करना समाज का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिये, तभी समाज की उन्नति होगी। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती देशमुख का साल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला योजना समिति के सदस्य अमीन हुड्डा सहित जिला कबीर पंथ समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations