पंचायत सचिवों का हड़ताल जारी है। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर में पंचायत सचिव अपने एक सूत्रीय मांग परीवीक्षा अवधि के बाद शासकीयकरण की मांग काे लेकर काम बंद कलम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं, वहीं पुरे छत्तीसगढ़ में जनपद पंचायत के सभी पंचायत सचिव जनपद पंचायत मुख्यालय के बाहर पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर बैठे हैं।
सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से जिले के सभी ग्राम पंचायतों में काम ठप पड़ गया है। ग्राम पंचायत के सचिव काम बंद, कलम बंद कर जिला पंचायत गेट के पास हड़ताल पर बैठ गए हैं। वे दुर्ग जिला सहित प्रदेश भर के सचिवों को शासकीय कर्मचारी घोषित करने की एक सूत्री मांग कर रहे हैं। पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोबर खरीदी, रीपा कार्य, गोठान के समस्त कार्य, मनरेगा, जन्म-मृत्यु पंजीयन, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना प्रभावित है।

Facebook Conversations