SBI डिप्टी मैनेजर की गाड़ी में लगी आग
त्वरित ख़बरें - हल्की चिंगारी उठी और जल गई कार CM हाउस के पास हुआ हादसा

रायपुर में बुधवार देर रात एक हादसा हो गया। सिविल लाइंस इलाके में सड़क पर चल रही गाड़ी में अचानक आग लग गई। अंदर बैठे लोगों को कोई चोट नहीं आई, मगर चंद सेकेंड में गाड़ी में इस कदर आग लगी कि वह जलकर कबाड़ हो गई। कुछ ही मिनटों में आई फायर ब्रिगेड ने लपटों को बुझा तो लिया मगर तब तक गाड़ी में कुछ बचा नहीं था।

ये हादसा CM हाउस वाली सड़क पर हुआ। ये गाड़ी SBI के डिप्टी मैनेजर बीरबल राम केरकेटा की थी। वो अपने ड्राइवर के साथ मुख्यमंत्री निवास की ओर से SBI कॉलोनी जा रहे थे। रास्ते में रेड सिंग्नल होने पर गाड़ी रोकी थी, तभी अचानक बोनट से धुआं उठने लगे। यह देख डिप्टी मैनेजर और ड्राइवर तुरंत कार से उतरे और देखते ही देखते आग भड़क गई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations