सांस्कृतिक विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तत्वधान ‘पहल’ एक समाज सेवी संस्था द्वारा ग्राम बेलदार सिवनी में आयोजित लोक कला नृत्य का समापन हुआ जिसमें विभिन्न कला मंच के कलाकारों ने भाग लिया दुर्ग के अलंकार लोक कला मंच,महामाया सेवादल बेलदार सिवनी आदि ने भाग लिया एवं मनमोहक प्रस्तुति दी छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं धरोहर को मंच पर सजाया गया डंडा नृत्य पंडवानी ,कर्मा , सुआ नृत्य प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विलुप्त होते लोक सांस्कृतिक कला को जन-जन तक पहुंचाना एवं जमीन से जुड़े कलाकारों को मंच प्रदान करना हैl ‘पहल’ संस्था की संचालिका प्रीति पुरेना ने समस्त कलाकारों , बाल कलाकारों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि धरसीवा विधायक अनीता योगेन्द्र शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर रविंदर बबलू भाटिया, खूबी डहरिया शामिल हुए ।

Facebook Conversations