छुरिया। क्षेत्र के ग्राम बीजेपार में आज सामुदायिक भवन (महिला भवन) का लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया था।लोकार्पण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने भवन का लोकार्पण फीता काटकर किया।ग्रामीण जनों ने मुख्य अतिथि विधायक भोलाराम साहू को बैच, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।विधायक श्री साहू ने संबोधित करते हुए कहा की आप सभी के स्नेह, प्यार और आशीर्वाद से मुझे तीसरी बार इस क्षेत्र का दायित्व मिला है,आप सभी के मैं सदैव सुख दुख का साथी बनकर क्षेत्र का विकास कार्य करेंगे।क्षेत्र की समस्याओं का हर संभव निराकरण करने का प्रयास करेंगे।सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम मे विधायक भोला राम साहू के साथ में पूरन नेताम ,राजू सिन्हा ,जनपद सदस्य कन्हैया कोले , रोशन साहू , सरपंच निर्मलकर ,मालिक निर्मलकर , पंचगण, ग्राम पटेल सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Facebook Conversations