*सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बोल बम महाकाल शिवाय सेवा समिति का सम्मान*
त्वरित ख़बरें/ निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों प्रमुख

भिलाई/ 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर एम जी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -6 द्वारा बोल बम महाकाल शिवाय सेवा समिति को सम्मानित करने हेतु ललन  कुमार यादव को आमंत्रित किया गया है!यह सम्मान समिति के सामाजिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया।ललन कुमार यादवय ने कहा यह  सम्मान आप सभी का सम्मान है,आप सभी जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से चाहे आर्थिक हो या शारीरिक रूप से बोल बम महाकाल शिवाय सेवा समिति में अपना योगदान दिया है उसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी का सहयोग मुझे हमेशा मिलते रहेगा । आप सभी सम्मानित संरक्षक गण पदाधिकारी और मेरे समस्त कार्यकर्ता सदस्य भाई आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।*

26 जनवरी के मौके पर ललन कुमार यादव हुए सम्मानित

YOUR REACTION?

Facebook Conversations