साली को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे राज कुंद्रा !!
tvarit khabren:-राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी साली शमिता शेट्टी भी शिल्पा की फिल्म हंगामा 2 के लिए उनके सपोर्ट में उतर आई. शमिता ने इसके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है...............

अपने जीजा राज कुंद्रा की अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी अपनी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में आ गई है. दरअसल शुक्रवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शिल्पा की फिल्म हंगामा 2 रिलीज हुई है. और इसी के लिए शमिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए शिल्पा को मोटिवेट किया है.  

शमिता ने शेयर किया हंगामा 2 का पोस्टर

बता दें कि शमिता ने हंगामा 2 का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, ये भी बीत जाएगा, ऑल डी बेस्ट माई डार्लिंग मुंकी 14 साल बाद आपकी फिल्म हंगामा 2 की रिलीज के लिए. मुझे पता है कि इसके लिए आपने बहुत मेहनत की है. और पूरी टीम ने भी. आपने कई जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. लेकिन फिर भी आप मजबूत बने. # हंगामा 2 की पूरी टीम को शुभकामनाएं.

 शिल्पा ने भी फैन्स की थी ये गुजारिश

वहीं इससे पहले शुक्रवार को शिल्पा ने भी अपने फैन्स उनकी फिल्म देखने का आग्रह किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि, हंगामा 2 की पूरी टीम ने इसे बनाने के लिए बहुत मेहनत की है. फिल्म को कभी भी नुकसान नहीं उठाना चाहिए. इसलिए आज, मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि आप अपने परिवार के साथ हंगामा 2 देखें ताकि आपके चेहरे पर मुस्कान आए धन्यवाद.

शमिता को भी फिल्म में कास्ट करने वाले थे राज

आपको बता दें कि राज कुंद्रा को सोमवार रात मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने और कुछ मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए उन्हें प्रकाशित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. वहीं हाल ही में ये खबर भी सामने आई है कि, राज कुंद्रा आने वाले समय में एक और नई ऐप लॉन्च कर एक फिल्म का निर्माण करने वाले थे जिसमें वो शमिता शेट्टी को बतौर हीरोईन ले रहे थे.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations