साइकिल फॉर चेंज अभियान का आयोजन 1 जनवरी से 26 जनवरी तक किया गया था
त्वरित ख़बरें - देश भर की 100 स्मार्ट सिटी के 300 से अधिक प्रतिभागी शमिल हुए,
जबलपुर स्मार्ट सिटी के प्रशासनिक अधिकारी रवि राव ने सबसे अधिक साइकिल चलाने का खिताब अपने नाम दर्ज किया

भारत सरकार द्वारा साइकिल फॉर चेंज अभियान का आयोजन 1 जनवरी से 26 जनवरी तक किया गया था। इसमें देश भर की 100 स्मार्ट सिटी के 300 से अधिक प्रतिभागी शमिल हुए। प्रतियोगिता में जबलपुर स्मार्ट सिटी के प्रशासनिक अधिकारी रवि राव ने सबसे अधिक साइकिल चलाने का खिताब अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने महज 188 घंटे में 3,701 किमी साइकिल चलाई। दूसरे स्थान पर इंदौर के राहुल श्रोती रहे।

गौरतलब है देश की 100 स्मार्ट सिटी ने साइकिल फॉर चेंज अभियान में हिस्सा लिया था। जिसमें माध्यम से लोगो के साथ ही अधिकारियों को भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा था। जिसमें सबसे अधिक साइकिलिंग करने का खिताब इंदौर के हाथ लगा। जहां शामिल प्रतिभागियों ने 10,065 किलोमीटर साइक्लिंग की। वहीं जबलपुर 4,114 किलोमीटर साइकिल चलाकर चौथे स्थान पर रहा। साइकिल फॉर चेंज अभियान के परिणामों की घोषणा गुरुवार को दिल्ली में की गई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations