रसोई गैस की कीमत में कटौती पर....भाजपा नेत्री हेमिन लाउत्रे  ने जताया प्रधानमंत्री का आभार...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

घुमका- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय मंत्रिमंडल के बैठक में रसोई गैस की किम्मत पर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। मंत्रिमंडल ने निर्णय लेते हुए रसोई गैस की कीमत में कटौती करते हुए 200 रुपये सस्ता की है। मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस की किम्मत में 200 रुपये की कटौती होने पर  भाजपा नेत्री हेमिन लाउत्रे  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ओणम और रक्षाबंधन पर महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। इसका लाभ देश के कुल 33 करोड़ उपभोक्ताओं को मिलेगा।

भाजपा नेत्री हेमिन लाउत्रे  ने आगे कहा कि पीएम उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को मार्च 2023 में प्रदान की गई 200 रुपये की सब्सिडी के अलावा यह 200 रुपये की राहत मिलेगी। इस प्रकार, लगभग 10 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को 700 रुपये में सिलेंडर मिलेगा। मोदी सरकार ने अतिरिक्त 75 लाख उज्ज्वला कनेक्शन को भी मंजूरी दे दी है, जिससे पीएमयूवाई के तहत कुल लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए रसोई गैस की क़ीमत में कटौती करते हुए 200 रुपये सस्ता की है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री जी सहित पूरे मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त कर सभी देशवासियों को बधाई देती हूं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations