रेत माफिया की दबंगई, आरक्षक पर चाकू से किया जानलेवा हमला…
त्वरित ख़बरें - गुंडरदेही थाना अंतर्गत चैनगंज से लगे रेत घाट की घटना

बालोद। जिले के गुंडरदेही में आरक्षक पर चाकू से हमला का मामला सामने आया है। गुंडरदेही थाना अंतर्गत चैनगंज से लगे रेत घाट की घटना है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। दरअसल, देर रात स्थानीय तहसीलदार और पुलिस के टीम अवैध रेत खनन की जानकारी के बाद रेत खदान पहुंचे थे। जहां पर अवैध खनन में लगे एक माफिया ने आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया। उसके वह मौके से फारार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक को इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल ले भर्ती किया गया है। मामले की शिकायत के पर पुलिस ने फरार आरोपी को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations