रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग ने 30 जून 2026 को संपत्ति कर वसूली अभियान के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 2,124 संपत्तियों से कुल ₹4 करोड़ 32 लाख 97 हजार 6 रुपये का राजस्व संग्रह किया। यह अभियान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर निर्धारित लक्ष्य के तहत चलाया गया।
नगर निगम के अनुसार, सभी 10 जोनों में विशेष अभियान चलाकर करदाताओं से संपत्ति कर जमा कराया गया। सबसे अधिक ₹57.67 लाख की वसूली जोन-10 से हुई, जबकि जोन-2 और जोन-6 ने भी ₹51 लाख से अधिक का राजस्व संग्रह किया।
जोनवार राजस्व वसूली इस प्रकार रही:
- जोन-1 : 109 संपत्तियां – ₹38.65 लाख
- जोन-2 : 262 संपत्तियां – ₹51.81 लाख
- जोन-3 : 192 संपत्तियां – ₹35.24 लाख
- जोन-4 : 206 संपत्तियां – ₹50.13 लाख
- जोन-5 : 241 संपत्तियां – ₹32.39 लाख
- जोन-6 : 198 संपत्तियां – ₹51.96 लाख
- जोन-7 : 122 संपत्तियां – ₹29.87 लाख
- जोन-8 : 204 संपत्तियां – ₹41.11 लाख
- जोन-9 : 327 संपत्तियां – ₹44.08 लाख
- जोन-10 : 263 संपत्तियां – ₹57.67 लाख
30 सितंबर तक मिलेगा 5% का लाभ
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे 1 जुलाई से 30 सितंबर 2026 के बीच वित्तीय वर्ष 2026-27 का संपत्ति कर एकमुश्त जमा करें। निर्धारित अवधि में पूरा संपत्ति कर जमा करने वाले करदाताओं को संपत्ति कर की राशि पर 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।
नगर निगम का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक करदाताओं को समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना और शहर के विकास कार्यों के लिए राजस्व संग्रह को मजबूत बनाना है।

Facebook Conversations