रायपुर - रायपुर में इस वक्त बड़ी आगजनी की खबर सामने आ रही है। यहां मोतीबाग इलाके में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में भीषण आग ली है, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम समेत 5-6 दुकानें चपेट में आ गई है। कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई है।

कॉम्प्लेक्स के पहले माले में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है।

यहां एटीएम के अलावा बगल में पीएनबी का पूरा बैंक भी है। साथ ही ई-व्हीकल्स का आउटलेट भी बताया जा रहा है। इसके अलावा कई और ऑफिस इसी कॉम्प्लेक्स में संचालित होते हैं, जिनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Facebook Conversations