रायगढ जिले में ऐसा हादसा,थ्रेशर मशीन पलटी, दो महिलाओं की दबने से मौत
त्वरित ख़बरें - CG दो महिलाओं की दर्दनाक मौत: धान कटाई के लिए खेत ले जाई जा रही थी मशीन…फिर जो हुआ…थ्रेशर मशीन पलटी, दो महिलाओं की दबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी…..

रायगढ जिले में ऐसा हादसा,थ्रेशर मशीन पलटी, दो महिलाओं की दबने से मौत

त्वरित ख़बरें  डेस्क : रायगढ जिले में मंगलवार को एक हादसा हो गया। यहां धान कटाई के लिए ले जाई जा रही थ्रेशर मशीन पलट गई। जिसमें 2 महिलाओं की उसमें दबने से मौत हो गई। दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला सरिया थाना के कोसमडीह गांव का है। दोनों का पोस्टमॉर्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।दरअसल, इन दिनों किसान धान कटाई के काम में लगे हैं। प्रदेश में एक दिसंबर से धान खरीदी भी होनी हैं। 

वहीं अचानक बारिश के चलते भी किसानों की चिंता बढ़ी है। यही वजह है कि किसान जल्द से जल्द खेत में लगा धान काट लेना चाहते हैं। अमेरी निवासी अहिल्या मानिकपुरी और लता सेठ भी खेत में धान कटाई के लिए जा रहे थे।जानकारी के मुताबिक, मशीन को ट्रैक्टर के जरिए ले जाया जा रहा था। आस-पास के लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर में कुछ लोग बैठे हुए थे। वहीं मशीन में भी कुछ लोग चढ़े हुए थे। महिलाएं भी मशीन में ही खड़ीं थी। सुबह करीब 9 बजे जैसे ही ट्रैक्टर और मशीन कोसमडीह गांव पहुंची। ट्रैक्टर से अलग होकर मशीन पलट गई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations