16 मार्च 2023
दुर्ग/ राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृत्ति परीक्षा 2022-23 में शास. पू. मा. शाला सावनी से 3 छात्राओं कु. रितु पटेल, माया जांगड़े और रीना मिरी का चयन हुआ है। चयनित छात्राओं को शासन द्वारा कक्षा नवमीं से बारहवीं तक प्रतिमाह 1000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उनके चयन में प्रधान पाठिका श्रीमती मंजू वर्मा, शिक्षक अनिल कुमार मदरिया और दुष्यंत वर्मा का योगदान रहा। विगत 4 वर्षों में इस परीक्षा में कुल 13 विद्यार्थियों का चयन हो चुका है। उक्त चयन से ग्राम सावनी में हर्ष व्याप्त है।

Facebook Conversations