भिलाई- शकुंतला विद्यालय भिलाई में राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें गायत्री स्कूल के 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के बारे में जयप्रकाश साहू ने बताया कि यह राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता जो कि गोवा के पणजी में 26 व 27 अगस्त को आयोजित होने वाली है उसके लिए एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रखी गई थी। इसमें से गायत्री विद्यापीठ के आठवीं के छात्र सिद्धांत मूंदड़ा का चयन हुआ है।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सिद्धांत रवाना हो चुके हैं। गायत्री शिक्षण समिति अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, संध्यादेवी सिंघल, सचिव गगन लड्ढा, निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, हरीश गांधी एवं शाला की प्राचार्य अनुराग वर्मा, उप प्राचार्य वंदना डूंभरे ने हर्ष जताया है।

Facebook Conversations