राष्ट्रीय एकता दिवस पर निगम आयुक्त रोहित व्यास सहित निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने ली शपथ :
त्वरित खबरे :

01 नवम्बर 2022

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास सहित निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली। इसके लिए अपने देशवासियों के बीच इस संदेश फैलाने का भरसक प्रयास करने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान सत्य निष्ठा से देने का संकल्प लिया गया। यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ओतप्रोत होकर लिया गया जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों के द्वारा संभव बनाया जा सका है। मुख्य कार्यालय में इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सचिव जीवन वर्मा, स्टेनो पुरुषोत्तम साहू, राज सच्चर, शरद दुबे, परमेश्वर चंद्राकर एवं अन्य मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations