छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशन कार्ड के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 15 मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है मुख्यमंत्री विष्णु देव साइन ने आम नागरिक की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन प्राथमिकता से कर सके इस कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल ने ऑनलाइन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख आगामी 15 मार्च 2024 तक बढ़ाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं खाद्य विभाग के संचालक जितेन शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप्स तैयार किया गया है इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है राशन कार्ड धारी अपने मोबाइल में इस एप्स के जरिए नवीकरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं ऐसे ही ग्राही जिनके पास एंड्रॉईड मोबाइल नहीं है अथवा जहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए राशन कार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रॉनिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी जा रही है
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग छ.ग.

Facebook Conversations