बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, जो जल्द ही सैफ अली खान के साथ फिल्म 'बंटी और बबली 2' में दिखाई देंगी, ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने को-स्टार के साथ अपनी इक्वेशन के बारे में बात की और कहा कि तैमूर और आदिरा की वजह से सैफ के साथ उनकी इक्वेशन बदल गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पेरेंट्स बनने के बाद से उनका बॉन्ड और भी स्ट्रांग हो गया है।
सैफ हैं रानी के सबसे फेवरेट को-स्टार्स में से एक
रानी कहती हैं, "सैफ मेरे सबसे फेवरेट को-स्टार्स में से एक हैं और इस फिल्म में उनका मेरे साथ काम करना सच में बहुत स्पेशल रहा है। सैफ और मेरा रिश्ता हमेशा से अलग था जब तक हमने साथ काम किया है। इस बार यह निश्चित रूप से अलग था जबसे सैफ के पास तैमूर और मेरे पास आदिरा आई है, भले ही सैफ एक पिता थे, मैं उन्हें कई सालों से जानती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि इस बार मां बनने से हम एक-दूसरे को और भी अच्छे तरीके से समझ पाए हैं क्योंकि पेरेंट्स के रूप में हमारी बहुत बातचीत होती थी और हमने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने बच्चों के बारे में बहुत सारी बातें कीं।"
रानी ने बताया सैफ को कॉमेडी में बहुत अच्छा
रानी आगे कहती हैं, "सैफ कॉमेडी में बहुत अच्छे हैं और इसे कहने की कोई जरूरत नहीं है। वह कैमरे के सामने पूरी तरह से नैचुरल रहते हैं, खासकर जब बात आती है उनकी कॉमिक टाइमिंग कि तो वो एक पोकर फेस के साथ करते हैं। किसी का पास होना जो इतना ज्यादा एक्सपीरियंस्ड और अच्छा है, मेरे परफॉर्मेंस को यह और भी निखार देता है। इसलिए सैफ के साथ काम करना हमेशा अद्भुत होता है, क्योंकि हमने पिछले कई सालों से एक साथ काम किया है, इस बार यह अलग था क्योंकि मुझे लगता है कि इस फिल्म के लिए हम दोनों एक अलग तरह की ऊर्जा के साथ आए हैं।"
तैमूर और आदिरा की उम्र में एक साल से थोड़ा अधिक का अंतर है
रानी मुखर्जी, जिन्होंने यश राज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा से शादी की है, ने 2015 में बेटी आदिरा को जन्म दिया और मां बनीं। सैफ अली खान और करीना कपूर अब दो बच्चों के पेरेंट्स हैं- 2016 में पैदा हुए तैमूर और जेह जो इस साल फरवरी में पैदा हुए थे। तैमूर और आदिरा की उम्र में एक साल से थोड़ा अधिक का अंतर है। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं।
19 नवंबर 2021 को होगी यह फिल्म रिलीज
'बंटी और बबली 2' 19 नवंबर 2021 को पूरी दुनिया में एक साथ पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन वरुण वी. शर्मा ने किया है। वरुण ने वाईआरएफ की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'सुलतान' और 'टाईगर जिंदा है' में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। वे अब इस फिल्म में नए कॉन-कपल बंटी और बबली के रूप में सिद्धांत चतुर्वेदी और नई कलाकार शरवारी की जोड़ी को फिल्म में ला रहे हैं। रानी और सैफ फिल्म 'हम तुम', 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' और 'ता रा रम पम' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

Facebook Conversations