राज्यसभा में मोदी बोले
त्वरित ख़बरें - राज्यसभा में मोदी बोले- संसद के अनुभवों को चारदीवारी से निकालकर बाहर ले जाएं; आज रिटायर हो रहे हैं 72 सांसद

राज्यसभा से आज 72 सांसद रिटायर हो रहे हैं। इनकी विदाई के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में सभी जाने वाले सांसदों को संबोधित किया और उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा कि एक लंबा समय हम इन चार दीवारों के बीच बिताते हैं। देश की हर कोने की भावनाओं का यहां प्रवाह बहता रहता है, जिसे हम अनुभव करते हैं। हम जितना सदन को देकर जाते हैं, उससे ज्यादा लेकर जाते हैं।

उन्होंने कहा कि यहां हम विविधता को अनुभव करते हैं। चार दीवारों से निकलकर भी इन अनुभवों को चारों दिशाओं में ले जाएं। हमारी ये भी कोशिश रहे कि सदन में अपने कालखंड में हमने जो महत्त्वपूर्ण चीजें देखी हैं, जिन्होंने देश को दिशा दी है, उन्हें लिखें, ताकि वे देश की आने वाली पीढ़ियों के काम आएं।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हम देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के 75 साल में देश के महापुरुषों ने देश को बहुत कुछ दिया है। अब हमारी बारी है। जो सदस्य यहां से जा रहे हैं उन्हें बहुत कुछ नहीं मिलेगा, लेकिन मेरी उम्मीद है कि यहां से एक बड़े मंच पर जाकर आप आजादी के अमृत महोत्सव में लोगों को प्रेरित करेंगे। आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations