राजनांदगांव में सट्टा पर कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल सहित सामग्री जब्त, भेजा गया जेल
त्वरित खबरें - राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख

जिला राजनांदगांव

 थाना लालबाग राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।

   आरोपी के खिलॉफ छ0ग0 जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।

 आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन, सट्टा पट्टी, पेन एवं नगदी रकम 1895 रुपए कुल कीमती 6895 रुपये किया गया जप्त । 

 नाम पता आरोपी - अरुण कुमार साहू पिता मोहनलाल साहू उम्र 40 साल निवासी ग्राम सोनेसरार थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

---00---

    पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव  वैशाली जैन (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल थाना प्रभारी लालबाग के निर्देश पर असामाजिक तत्वो जुआ सट्टा, नशीले पदार्थो, शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान के दौरान दिनांक 23.02.2026 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम सोनेसरार आरोपी का किराना दुकान के पास  पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर अरुण कुमार साहू पिता मोहनलाल साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सोनेसरार थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ0ग0) के कब्जे से सटटा पटटी और 01 नग मोबाइल फोन, 01 नग पेन एवं नगदी 1895 रुपए कुल कीमती 6895 रुपए को जप्त कर  आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 118/2026 छ0ग0 जूआ प्रतिषेश अधिनियम की धारा 06  के तहत आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

 इस कार्यवाही में सउनि शोभाराम बेरवंशी, आर0 राकेश धुर्वे, आर0 मुकेश सोनवानी की भूमिका सराहनीय रही।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations