राजनांदगांव- शहर में मौसमी बिमारी मलेरिया, डेंगू एवं अन्य संक्रामक बिमारी फैलने की आशंका को देखते हुये महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने एवं संक्रामक बिमारी से बचने नागरिको को समझाईस देने के निर्देश दिये है।
महापौर श्रीमती देशमुख एवं आयुक्त गुप्ता ने कहा कि डेंगू मलेरिया फैलने की संभावना बढ रही है, जिसे ध्यान में रखते हुये साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त किया जाये। सभी कर्मचारी निर्धारित समय तक अपने कार्य में उपस्थित रहे, नाली नालों की नियमित रूप से सफाई कर कचरा उठावें। नल एवं हैण्ड पंप के पास पानी भरान की स्थिति पर कच्ची नाली खोद कर निकासी करे और दवाई व ब्लिचिंग का छिडकाव करें। कुॅओ एवं तालाबों के आस पास साफ सफाई कर ब्लिचिंग पावडर का छिडकाव करे, घर घर जाकर क्लोरिन टेबलेट का वितरण करे। इसके अलावा शहर के बाहरी क्षेत्रों सहित फल सब्जी बाजार तथा आंतरिक क्षेत्रों मे भी स्प्रे कार्य कराये और ग्रामीण वार्डो में उगने वाले कटीली झाडी कटावे तथा ग्रामीण वार्डो में भी साफ सफाई एवं दवाई का नियमित छिडकाव करे। झिल्ली पन्नी का उपयोग करने वाले एवं सडक पर मलमा रखने, गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगावे, उन्होने कहा कि नागरिकों को भी संक्रामक बिमारी की रोकथाम व बचाव के संबंध में समझाईस देवे।

प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया कि गढ्डो मंे भरे पानी निकासी कर दवाई का छिडकाव किया जा रहा है। इसके अलावा घर घर जाकर कूलर से पानी निकालने, टब व गमला में भरे पानी खाली करने समझाईस दी जा रही है वार्डो के प्रत्येक घरों में क्लोरिन टेबलेट का वितरण किया जा रहा है, अब तक 20 हजार क्लोरिन टेबलेट का वितरण किया गया है तथा शहर में फागिंग व स्प्रे कार्य किया जा रहा है।

महापौर श्रीमती हेमा देशमुख एवं आयुक्त गुप्ता ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि मौसमी बिमारी डेंगू मलेरिया से बचने, स्वच्छता अपनाये डस्टबिन का उपयोग करे, सावधानी बरते घर के आस पास पानी न जमा होने दे, मच्छरदानी का उपयोग करे। ताजे फल सब्जी का उपयोग करे, पानी छान कर व उबाल कर पीये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे। उन्हांेने व्यापारियों से भी अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों व आस पास साफ सफाई रखे, कचरा एकत्रित कर डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाडी में ही डाले, झिल्ली पन्नी का उपयोग न करे।

Facebook Conversations