राजनांदगांव में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज: बूथ स्तर पर होंगे 100 दीप प्रज्वलन समेत कई कार्यक्रम
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसी अभियान की तैयारियों को लेकर राजनांदगांव के लखोली एवं जनता कॉलोनी शक्ति केंद्र क्रमांक-5 में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता दक्षिण मंडल प्रभारी रोहित चंद्राकर ने की। इस दौरान आगामी एक माह तक सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ पर 100 दीपों का प्रज्वलन, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पौधरोपण, लाभार्थी संपर्क और बूथ सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को सेवा संकल्प अभियान के रूप में हर बूथ तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी गप्पू सोनकर, संयोजक सुरेश साहू, सह संयोजक अरुण दामले सहित विभिन्न बूथों के अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

बैठक में भावेश दुबे, कृष्ण चंद्र हट्टेवार, शत्रुघ्न साहू, राजेश कुशवाहा, विनोद कश्यप, संतोष निर्मलकर, नरेश पाल, संजय सरोदे, संतोष गुप्ता, कंवल भोईर, राजेन्द्र श्री रंगे, डीएल ठाकुर, मोहन सिंह राजपूत, विजय सिन्हा, हर्ष जैन, कृपा यादव, दशरथ बरैया और संध्या चक्रवर्ती सहित शक्ति केंद्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations