राजनांदगांव भाजपा महिला मोर्चा सदस्य हेमिन लाऊत्रे ने कहा...नई संसद भवन की ऐतिहासिक शुरुआत महिला आरक्षण बिल....
त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

घुमका- भाजपा महिला मोर्चा सदस्य हेमिन लाऊत्रे ने कहा कि महिला आरक्षण बिल लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देता है। यह बिल बनने से लोकसभा और विधानसभाओं के एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए रिजर्व हो जायेगी। इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया गया है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। 

अब सभी को दलगत सोच से ऊपर उठने का समय है। यह बिल पिछले 27 साल से लटका हुआ था। महिला के बिना पुरुष का अस्तित्व नहीं है। पीएम मोदी ने महिलाओं को सम्मान दिया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations