राजनांदगांव: असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो आरोपी जेल भेजे गए
त्वरित खबरें/ राहुल ओझा राजनंदगांव ब्यूरो प्रमुख

राजनांदगांव, 28 अप्रैल 2026। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस चौकी सुरगी ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भर्रेगांव एवं भंवरमरा के ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नारद सोनकर और कन्हैया लाल उर्फ भुरू साहू नशे की हालत में आए दिन गांव में विवाद और मारपीट करते हैं। घटना के दिन भी दोनों आरोपियों ने नशे में ग्रामीणों के साथ झगड़ा कर क्षेत्र में अशांति का माहौल बना दिया था।


शिकायत के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें दोनों आरोपियों का लगातार विवाद करना और नशे का आदी होना पाया गया। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद उन्हें माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर दोनों को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations