राजधानी रायपुर में मारपीट कर प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया
त्वरित ख़बरें - दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर डंडे और हंसिया से जानलेवा हमला किया

राजधानी रायपुर में मारपीट कर प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। जिसमें दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर डंडे और हंसिया से जानलेवा हमला किया और इस बीच जब उसकी पत्नी उसका बचाव करने आई तो उसे भी बुरी तरह से पीटा गया। यह घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार का है।

जानकारी के मुताबिक गायत्री नगर निवासी सचिन सिंह अपने परिवार के साथ रहता है, तीन मार्च की शाम करीब छह बजे वह अपने बालकनी में खड़ा था, उसी समय पड़ोस में रहने वाले संजय पोपटानी और उसका भाई कृष्णा पोपटानी से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था। जिसे लेकर उसके साथ अश्लील गालीगलौज कर रहे थे। जब वह नीचे जाकर गाली-गलौज करने से मना किया तो संजय और उसके भाई कृष्णा ने उसे जान से मारने की नीयत से पास में रखें डंडे और हंसिया से उसके सिर पर हमला कर दिया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations