राजधानी रायपुर में आज साहित्य प्रेमियों  को संबोधित करेंगे आचार्य शर्मा
त्वरित खबरें - कीर्ति देशमुख

भिलाई। छत्तीसगढ़ हिन्दी साहित्य मण्डल रायपुर की ओर से बसंत काव्य संध्या का आयोजन आचार्य सरयू कान्त झा स्मृति भवन,टूरी हटरी, पुरानी बस्ती रायपुर में 29 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजे से रखा गया है। 'बसन्त आया,बहार आयी' विषय पर आयोजित इस काव्य संध्या में प्रदेश के जाने-माने साहित्यकार शिरकत करेंगे और कविता एवं गीतों के माध्यम से भी बासन्ती खुशबू बिखरेंगे। इस अवसर पर  इस्पात नगरी भिलाई के शिक्षाविद् एवं साहित्य आचार्य.डॉ महेश चन्द्र शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। साहित्य मण्डल के अध्यक्ष आचार्य अमरनाथ त्यागी ने बताया कि अनेक पुस्तकों के लेखक एवं देश-विदेश के अनेक सफल साहित्यिक,सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण कर चुके डॉ. शर्मा साहित्य प्रेमियों को सम्बोधित करेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations