राहुल के गांव में अजीबो-गरीब घटना : जमीन से आ रही थी आवाज, मिट्टी हटी तो भागने लगे लोग,
त्वरित खबरे :

 5 जूलाई 2022

जांजगीर-चांपा. जिले के मालखरौदा के ग्राम पिहरिद में आज एक अजीबो गरीब घटना देखने को मिली. यहां आज सुबह गांव में एक किसान के खेत से पानी की धार अचानक ऊपर उठने लगी. काफी देर पानी निकलने के बाद अब उसी जगह से तेज गति में गैस निकल रही है. पिहरिद के किसान लक्ष्मी नारायण के खेत में हो रही इस अजीबोगरीब घटना को देखने आस पास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे होने लगे हैं.

जमीन से ऐसी आवाज आ रही है मानों जैसे अंदर कोई मशीन चल रही हो. जब किसान ने जमीन पर गड्ढा खोदा तो उसमें से तेज हवाएं आने लगी. इतना ही नहीं गड्ढे से ऐसी आवाजें आ रही है जैसे अंदर कुछ उबल रहा हो.

पानी और गैस निकलने के पीछे की वजह

कुछ दिन पहले राहुल के रेस्क्यू के लिए खोदा गया गड्ढा, जो चट्टानी जमीन थी, उसे भरा गया है. उसके कारण भी जमीन के अंदर गैस जमा हुई होगी जो बारिश की वजह से पानी में मिल जाने की वजह पहले पानी की धार और बाद में गैस निकल रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations