पूर्व जनपद सदस्य  हिरेन्द्र साहू ने कुदाली चलाकर खोराटोला मे प्राथमिक शाला अतिरिक्त कक्ष निर्माण का किया गया भूमिपूजन...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

छुरिया। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गर्रापार के आश्रित ग्राम खोराटोला के प्राथमिक शाला भवन में अतिरिक्त कक्ष  निर्माण की मांग की जा रही थी।  उक्त कार्य की स्वीकृति 8 लाख  7 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री स्कुल जतन योजना के तहत स्वीकृत प्राथमिक शाला मे अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य किया जाना है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर  मुख्य अतिथि हिरेन्द्र साहू पूर्व जनपद पंचायत सदस्य छुरिया थे। मुख्य अतिथि हिरेन्द्र साहू ने विधिवत पूजा अर्चना कर कुदाली चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य हो जाने  से बच्चों  को  बैठने में सुविधा  होगी।  इस दौरान  तिजऊ राम पटोटी उपसरपंच, कोमल साहू,जानेश्वर मंडावी, उर्मिला बाई, शिव साहू शिक्षक, गजेन्द्र काहिरबा शिक्षक, कृष्ण कुमार शिक्षक, गोपाल कोर्राम, एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations