पुनिया पहुंचे रायपुर,कश्मीर फाइल्स पर कहा- भाजपा का काम भटकाना
त्वरित ख़बरें - खैरागढ़ राजघराने को टिकट देने पर बोले- ये चुनाव समिति तय करेगी,

रायपुर. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर पहुँच चुके हैं. पुनिया कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे. शाम सात बजे राजीव भवन में बैठक होगी. बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत चुनाव समिति के 19 सदस्य भी शामिल होंगे. पुनिया ने कहा कि उपचुनाव को लेकर मंथन होगा. खैरागढ़ राजघराने से किसी को क्या कांग्रेस टिकट देगी या नहीं, कोई महिला उम्मीदवार खड़ा करेंगे. इस पर पुनिया ने कहा कि यह चुनाव समिति तय करेगी. अभी ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है. पुनिया ने बैठक को लेकर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठनात्मक बैठक होगी. फिर कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी. प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा कर आलाकमान को भेजा जाएगा. उपचुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी. द कश्मीर फाइल्स मूवी को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा का काम मुद्दे को भटकाना है. खुद की गलती पर भी दूसरों को गलत ठहराने का ये काम करते हैं. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के बयान और कपिल सिब्बल के ट्वीट पर कहा कि देखिए व्यक्तिगत लोग हैं. व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं. कोई पार्टी के लिए उनकी कोई हैसियत नहीं है. व्यक्तिगत टिप्पणी पर क्या टिप्पणी करना.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations