भिलाई 17 मई 2022
पत्नी की सोमनी राजनांदगांव में हत्या के बाद गुमशुदगी दर्ज कराने वाले पति डालेश्वर देशमुख (29 वर्ष) परसाही उतई को पुलिस ने पकड़ा। आरोपी अपनी पत्नी की गुमशुदगी की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। इस दौरान उसने सोशल मीडिया में भी मैसेज वायरल किया।
लगातार पुलिस को गुमराह करने के बाद संदेह के आधार पर वह खुद पकड़ा गया। अंजोरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने एक पानी भरे खदान में धक्का देकर पत्नी की हत्या की।
पुलिस को पहले बताया कि उसकी पत्नी बिना बताए कही चले गई है। बाद में मृतका नंदिनी देशमुख (25 वर्ष) का शव सोमनी में मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। बच्चा नहीं होने पर मनगटा मंदिर में मन्नत मांगने पत्नी को अपने साथ बाइक से ले गया। वापसी में उसे पानी भरे खदान में धक्का दे दिया।
सोशल मीडिया के माध्यम से चलाया अभियान
पुलिस ने बताया कि आरोपी डालेश्वर देशमुख ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने तमाम हथकंडे अपनाए। इसके चलते पत्नी के परिजनों के माध्यम से उसकी तलाश करने सोशल मीडिया पर फोटो और मैसेज भी वायरल किया। इसके अलावा हत्या के लिए दूसरे जिले के बॉर्डर वाला थाना चुना।
करता रहा गुमराह, संदेह के आधार पर पकड़ाया
पुलिस ने बताया कि आरोपी डालेश्वर ने 13 मई को पत्नी की गुमशुदगी की खबर दी। पहले उसने पेट्रोल खत्म होने की बात कही। बाद में बाइक में रिजर्व लगने की जानकारी दी। 14 मई को जब पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए चौकी बुलाया। तब वह खैरागढ़ में था।

Facebook Conversations