भिलाई/ थाना वैशाली नगर का वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया। इस अवसर पर थाने में पुलिस अधीक्षक द्वारा लम्बित मामलों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निस्तारण के आदेश दिये। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में आरक्षी बैरक में लगे पँखो की जगह कूलर लगवाने के लिए कहा वही शुद्ध जल के लिए लगे आरओ के जल की गुणवत्ता की जांच की। पुलिस अधीक्षक ने टॉप टेन अपराधियों के विरुद्ध सूचीबद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की बात कही।
थाना परिसर की बेहतर साफ सफाई एव अभिलेखों के रखरखाव पर थाना प्रभारी को शाबासी दी।
साथ ही पुलिस कर्मचारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी भी दी गई l

Facebook Conversations