पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक पल्लव ने खुर्सीपार थाना का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों से विभागीय, पारिवारिक एवं अन्य समस्याओं की ली जानकारी
त्वरित खबरें अखबार रिर्पोटिंग

भिलाई। पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक पल्लव द्वारा दिनांक 26.6.2022 को थाना खुर्सीपार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मुख्य रूप से भारतीय पुलिस सेवा के वैभव बैंकर एवं सीएसपी विश्वास चंद्राकर, थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी व पुलिसकर्मी गण उपस्थित थे। एसपी द्वारा कर्मचारियों से उनके विभागीय, पारिवारिक एवं अन्य समस्याओं के सम्बंध में पूछा गया।


पुलिस के कार्यों एवं जनता से अच्छे सम्बंध के विषय में समझाईश दी गई। थाना के कार्य में सुधार, रिकार्ड एवं शासकीय सम्पत्ति के रख रखाव का अवलोकन कर सुधार की हिदायत दी गई। कर्मचारियों के अच्छे कार्यों की प्रशंसा कर और अच्छे कार्य करने प्रोत्साहित किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations