पत्रकार कालोनी में मूलभूत सुविधा रोड, नाली, निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

स्वागत द्वार एवं पाईप लाईन विस्तार के लिये प्रस्ताव तैयार करने अधिकारियों को दिए निर्देश

राजनांदगांव 29 अपै्रल। डोंगरगांव रोड मेें शासन स्वीकृति अनुसार राजनांदगांव प्रेस क्लब हाउसिंग सोसायटी कालोनी निर्माण किया जा रहा है, जहॉ नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधाओं के तहत सीमेंट रोड, आर.सी.सी. नाली निर्माण एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसका आज महापौर मधुसूदन यादव ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि एवं पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाकर जल्द पूर्ण करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए।

उल्लेखनीय है कि प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की मांग पर शासन द्वारा राजनंादगांव के पत्रकारों के लिये बसंतपुर डोंगरगांव रोड में आवासीय भूमि का आबंटन किया था, जहॉ आबंटित पत्रकारों द्वारा आवास का निर्माण किया जावेगा। पत्रकार कालोनी में मूलभूत सुविधा बिजली, पानी एवं रोड नाली निर्माण के लिये शासन से पूर्व में प्रदत्त राशि से नगर निगम द्वारा सीमेन्ट कांक्रिटिंग रोड व नाली निर्माण किया गया तथा विद्युत मण्डल के माध्यम से विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर व विद्युत तार लगाया गया और अब फेस-टू के लिए प्रदत्त राशि से  बाउण्ड्रीवाल निर्माण, पी.सी.सी. रोड व आर.सी.सी. नाली का निर्माण कराया जा रहा है जिसका आज महापौर यादव, प्रेस क्लब के पदाधिकारियोें तथा तकनीकि अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर निर्माण कार्य के संबंध में चर्चा की।  

प्रेस क्लब फेस-टू में निर्माण कार्य के संबंध में कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके ने जानकारी दी कि, आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, रोड निर्माण कार्य प्रगति पर है और बाउण्ड्रीवाल में पेन्टींग कार्य अंतिम चरण में है। महापौर  यादव ने कहा कि, निर्माण कार्य में तेजी लाकर समय सीमा मे कार्य पूर्ण किया जाए, वर्तमान में गर्मी को देखते हुए पर्याप्त पानी तराई किया जाए। उन्होंने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की मांग पर पाईप लाईन विस्तार एवं स्वागत द्वार निर्माण के लिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये तथा पत्रकार कालोनी में पत्रकारो द्वारा आवास निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा के संबंध में भी चर्चा किये। उन्हांेने कहा कि प्रेस कालोनी मे मूलभूत सुविधा के तहत निगम द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य प्रेस क्लब के पदाधिकारियो की मंशानुरूप होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी सर्वश्री मिथलेश देवांगन, जितेन्द्र मिश्रा, जितेन्द्र सिंह जीतू, कमलेश सिमनकर, मोहन कुलदीप, बसंत शर्मा, मीरा साहू सहित कार्यपालन अभियंता  यू.के.रामटेके, प्र. सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उपअभियंता सुश्री आयुषी सिंह सहित निगम का अमला उपस्थित था।

एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक निर्माण हेतु महापौर ने अधिकारियों के साथ देखा स्थल

राजनांदगांव 28 अपै्रल। संस्कारधानी राजनांदगांव मेें खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं एथलेटिक्स खिलाडियो को खेल मे सुविधा विस्तार के लिये राजनांदगांव शहर में एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक निर्माण हेतु महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आज अधिकारियों के साथ ढाबा में नगर सेना आफिस के पीछे की शासकीय भूमि का निरीक्षण किया।

एथलेटिक्स खेल को बढावा देने एवं संस्कारधानी के खिलाडियो को प्रोत्साहित करने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पहल पर एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक निर्माण हेतु महापौर श्री यादव आज सुबह निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एथलेटिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला सचिव श्री रणविजय प्रताप सिंह सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, पार्षद श्री रवि सिन्हा व सतीश साहू, पूर्व पार्षद श्री विजय राय तथा नगर निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ढाबा स्थित नगर सेना आफिस के पीछे शासकीय भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों से चर्चा किये।

महापौर श्री यादव ने बताया कि संस्कारधानी राजनांदगांव का नाम खेल गतिविधयों में देश व प्रदेश मंे शिखर पर रहा है, यहा के खिलाडी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखाये है। इसी को ध्यान में रखकर विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में एस्टोट्रर्फ हाकी मैदान तथा स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराया वही अब एथलेटिक्स खेल को बढावा देने एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक राजनांदगांव में निर्माण के लिये केन्द्र सरकार के खेलो इंडिया के तहत केन्द्रीय खेल मंत्री माननीय मनसुख मंडविया से चर्चा कर स्वीकृति दिलायी। उक्त ट्रेक निर्माण के लिये आज स्थल चयन हेतु ढाबा में नगर सेना आफिस के पीछे की शासकीय भूमि चयन हेतु अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक बन जाने से हमारे संस्कारधानी के एथलेटिक्स खिलाडी यहा खेल कर परिपक्व होकर प्रदेश एवं देश के प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्थान प्राप्त करेंगे।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक निर्माण के लिए लगभग 10 एकड भूमि की आवश्यकता होगी। स्थल चयन उपरांत शासन की स्वीकृति अनुसार प्रक्रिया कर तकनीकि अधिकारी एवं वास्तुविदो के साथ खिलाडियों के सुविधा एवं मापण्ड अनुसार ड्राईंग डिजाईन तैयार कर ट्रेक का निर्माण किया जायेगा।

एथलेटिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक निर्माण के लिये दिग्विजय स्टेडियम का चयन किया गया था, किन्तु स्टेडियम में विभिन्न खेल गतिविधियां संचालित होने के कारण अन्य स्थल चयन करना है, स्थल चयन हेतु आज महापौर महोदय एवं जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ ढाबा की शासकीय भूमि देखा जा रहा है। स्थल चयन उपरांत खेलो इंडिया के तहत मानदण्ड अनुसार एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक का निर्माण किया जायेगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations